Add To collaction

सीमा -24-Jan-2025

प्रतियोगिता हेतु
दिनांक: 23/01/2025
सीमा

प्यार की कोई सीमा नहीं होती
प्यार का कोई वक्त नहीं होता
एक अहसास है प्यार 
जिसे कोई सीमा बांध नहीं सकती।
दिल से जब मिलता है दिल
धड़कनें साथ साथ धड़कती हैं 
सीमाएं बीच आकर खड़ी हो जाती हैं 
हार जाती हैं सीमाएं 
और चुपचाप लौट जाती हैं।
परिंदे हवा में उड़ते हैं 
दूर देशों को चले जाते हैं 
उन्हें कोई सीमा बांध नहीं पाती
इसी तरह प्यार आज़ाद है 
कभी भी, कहीं भी,
किसी से भी हो सकता है
दो प्यार करने वालों को 
अलग तो किया जा सकता है 
पर उनके दिल की धड़कनों को 
जुदा नहीं किया जा सकता।

शाहाना परवीन'शान'...✍️
मुजफ्फरनगर उत्तर प्रदेश

   4
4 Comments

hema mohril

26-Mar-2025 05:09 AM

awesome

Reply

madhura

30-Jan-2025 06:09 AM

nice

Reply

Babita patel

27-Jan-2025 12:03 PM

Amazing

Reply